रोम। सुले मुन्तारी के गोल की बदौलत इंटर मिलान ने शुक्रवार को खेले गए सीरीज ए चैम्पियंस लीग के एक मुकाबले में जेनोवा को 1-0 से हराया।
इस जीत के बाद नेराजुरी के नौ मैचों में कुल 18 अंक हो गए हैं जबकि लेजिवो एक अंक पीछे है। मैच के 19 मिनट बाद मिलान टीम के कोच राफेल बेनिटेज ने कैमबियासो की जगह मिडफील्डर मुन्तारी को बुलाया।
मुन्तारी कोच की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले हॉफ में कुछ समय बचे थे कि उन्होंने सीजन का पहला गोल दाग मिलान को 1-0 की बढ़त दिला दी। पराजित टीम के खिल़ाडी मैच में मिले मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। पहले जेनोवा के गोलकीपर एडुवार्डो ने गलती की उसके बाद लूका टोनी भी गोल करने में असफल रहे।
रविवार को लेजिवो की भि़डंत पलेरमो से होगी।
भारत समाचार
मुन्तारी के गोल की बदौलत इंटर मिलान जीता











