नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम के बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भी शनिवार से पेट्रोल के दामों में 72 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू हो गई है। दाम बढने के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 52.55 रूपए प्रति लीटर हो गई है। देश के अन्य शहरों में स्थानीय करों के अनुरूप पेट्रोल के दाम बढ गए है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल के दाम 70 पैसे प्रति लीटर बढा दिए थे। माना जा रहा है कि सरकारी क्षेत्र की तीसरी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी एक या दो दिनों में अपने दाम बढा सकती है।
तीनों कंपनियां एक साथ अपनी कीमतें इसलिए नहीं बढाती ताकि उन पर कार्टेल बनाने (साठगांठ) का आरोप नहीं लगे।
भारत समाचार
इंडियन ऑयल ने भी बढाए पेट्रोल के दाम





















