कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्वान की गेंदों पर आस्टे्रलिया को होगी दिक्कत: एम्बुरी

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जॉन एम्बुरी ने कहा कि एशेज शृंखला के दौरान आस्टे्रलियाई बल्लेबाजों को इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान की गेंदों को खेलने में दिक्कत होगी।

1986-87 में एशेज शृंखला में आस्ट्रेलिया को पराजित करने वाली टीम का हिस्सा रहे एम्बुरी मानते हैं कि स्वान में आस्टे्रलियाई माहौल में ढलने और अंपायर रेफरल सिस्टम का उपयोग करते हुए रिकी पोंटिंग की टीम को झंकझोरने की काबिलियत है। समाचार पत्र "डेली टेलीग्राफ" ने एम्बुरी के हवाले से लिखा है, ""आस्टे्रलिया की पिचें खुरदरी और ठोस होती हैं। वहां की पिचों पर हमारे यहां जैसी धूल नहीं होती। गेंद पैरों से प़डने वाले निशान पर भी तेजी से घूमती है। यह बात स्वान के लिए फायदेमंद रहेगी।"" एम्बुरी के मुताबिक स्वान के लिए अंपायर रेफरल सिस्टम का उपयोग करना आसान रहेगा क्योंकि उनकी गेंदों पर खिल़ाडी पगबाधा अधिक आउट होते हैं। स्वान ने अब तक 113 विकेट लिए हैं, जिनमें से 34 फीसदी विकेट पगबाधा के तौर पर मिले हैं।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें