लंदन। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के अंगरक्षक रहे मैट फिडेस का दावा है कि वह जैक्सन के छोटे बेटे ब्लैंकेट का पिता है।
स्थानीय समाचार पत्र "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" के अनुसार 29 साल का फिडेस ब्रिटेन का नागरिक है और लंबे समय तक अंगरक्षक रह चुका है। वह जल्द ही "आस्ट्रेलियन टीवी" पर इस बारे में अपना आधिकारिक दावा दुनिया के सामने पेश करेगा। फिडेस का कहना है कि उसने आठ साल के ब्लैंकेट के लिए अपने शुक्राणु दान किये थे। इसके एवज में जैक्सन ने उसे पांच लाख पाउंड देने की पेशकश की थी लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया। फिडेस ने अपने दोस्तों से कहा है कि ब्लैंकेट को पाने के लिए वह कानूनी ल़डाई ल़डेगा। अखबार से बातचीत में फिडेस ने कहा, ""मेरे दावे में पूरा दम है। जैक्सन ने मुझे ब़डी रकम की पेशकश की थी लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि वह मेरे अच्छे दोस्त थे।""
भारत समाचार
जैक्सन के बेटे का पिता मैं हूं











