लंदन। ब्रिटिश अभिनेता व टीवी प्रस्तोता जेम्स कॉर्डेन के "ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट" में पीयर्स मॉर्गन का स्थान लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि यदि शो में जज के बतौर शामिल हुए मॉर्गन इससे बाहर होते हैं तो कॉर्डेन उनकी जगह ले सकते हैं। सीएनएन पर प्रसारित होने वाले टॉक शो से लैरी किंग की विदाई की घोषणा और मॉर्गन के इसके लिए स्वीकृति दिए जाने के बाद से उनके "ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट" से विदाई लेने की बात कही जा रही है। वेबसाइट "फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक कॉर्डेन "ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट" के निर्माण से जु़डे साइमन कॉवेल के पसंदीदा हैं और उन्हें लगता है कि वह इस भूमिका के लिए एकदम सही हैं।
भारत समाचार
मॉर्गन की जगह लेंगे कॉर्डेन!











