रांची। झारखण्ड में प्रशासन को पटरी पर लाने के लिए शीघ्र विभागों में सत्तर हजार नई नियुक्तियां की जाएंगी।
झारखंड सरकार के मुख्य सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि 15 नवम्बर 2000 में नए झारखंड राज्य के गठन के बाद यहां नए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की भर्ती के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं बन सकी थी। इसलिए पिछले दस सालों में राज्य में सुचारू रूप से सरकार चलाने के लिए सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का टोटा ही पड गया।





















