नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया ने नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल स्टील को 2.1 अरब डॉलर की इस्पात एवं ऊर्जा संयंत्र परियोजना के लिए 3,000 एक़ड अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है।
जिंदल स्टील ने एक बयान में कहा, ""बोलीविया सरकार कंपनी को 3,000 एक़ड अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराएगी। इससे पहले कंपनी को 1,000 एक़ड जमीन आवंटित की जा चुकी है।"" कंपनी ने करीब 5,000 एक़ड जमीन की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा, ""अतिरिक्त जमीन पर इस्पात संयंत्र के करीब एक ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा।"" वर्ष 2007 में जिंदल स्टील को बोलीविया में एक ब़डी खदान में खनन के अधिकार मिले थे। कंपनी ने पिछले साल यहां 2.1 अरब डॉलर की लागत से इस्पात संयंत्र लगाने की योजना प्रस्तुत की थी। इस संयंत्र के लिए कंपनी ने सहयोगी कंपनी जिंदल स्टील बोलीविया का गठन किया है। बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरल्स ने जिंदल स्टील को यह जमीन उपलब्ध कराने के कानून पर हस्ताक्षर किए। यह संयंत्र अगले 3-4 साल में बनकर तैयार होगा।





















