कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कर्टिन सिंगापुर ने भारतीयों के लिए व्यावसायिक पाठयक्रम शुरू किया

नई दिल्ली। कर्टिन सिंगापुर ने भारतीय छात्रों के लिए सिंगापुर में तीन परास्त्रातक व्यावसायिक पाठयक्रम शुरू किया है। कर्टिन सिंगापुर आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय कर्टिन आस्ट्रेलिया की एक इकाई है।

सोमवार को शुरू हुए ये पाठयक्रम हैं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में परास्त्रातक, वित्त परास्त्रातक और वित्त स्त्रातक प्रमाणपत्र। कर्टिन सिंगापुर के दाखिला निदेशक जेरेमी हिस्टन ने आईएएनएस से कहा कि सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक रणनीतिक महत्व का स्थान है और यह एशिया का बैंकिंग और फाइनेंस केंद्र है। इसलिए सिंगापुर में ही कारोबारी नेतृत्व को प्रशिक्षण देने से उन्हें बाजार का वास्तविक अनुभव हासिल होगा। उन्होंने कहा कि कर्टिन आस्ट्रेलिया पश्चिमी आस्ट्रेलिया का सबसे ब़डा विश्वविद्यालय है। उनके पास चीन, इंडोनेशिया, भारत, सिंगापुर और आस्ट्रेलिया के छात्र हैं। कर्टिन सिंगापुर के छात्रों को कर्टिन आस्ट्रेलिया का अनुभव कम शिक्षा शुल्क पर हासिल होगा। उन्होंने विश्वास दिखाया कि कर्टिन सिंगापुर के छात्रों को इस क्षेत्र की सर्वोत्तम कम्पनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला