कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प़डगांवकर ने कहा, कश्मीर मुद्दा महज राजनीतिक

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र की ओर से नियुक्त तीन सदस्यीय वार्ताकार दल के प्रमुख तथा जाने-माने पत्रकार दिलीप प़डगांवकर ने रविवार को कहा कि यहां को लोग मीठे शब्दों और लंबे चौ़डे वादों के बजाय स्पष्ट बातचीत चाहते हैं।
हमें यहां आए महज एक दिन हुआ है, लेकिन हमारा शुरूआती आकलन यह है कि लोग बातचीत चाह रहे हैं। प़डगांवकर ने कहा, मैं इस समूह या उस समूह की बात नहीं कर रहा। मैं जनता के एक हिस्से की बात कर रहा हूं, जिनसे हम मिले हैं। वह लोग बहुत तेज और होशियार हैं। वे सीधी और स्पष्ट बातचीत चाहते हैं। ये उन लोगों से बहुत संशय में हैं जो मीठे बातें और लंबे वादे करते हैं। मुझे लगता है कि उनके साथ यह सब काफी हो चुका। उन्होंने कहा कि अभ अलग तरह से बातचीत की जरूरत है।
प़डगांवकर ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा स्वभाव में राजनीतिक है, आर्थिक नहीं। तीनों वार्ताकारों ने शनिवार को श्रीनगर की केंद्रीय जेल का दौरा किया था। प़डगांवकर ने कहा, हम कल दो घंटे से ज्यादा समय तक केंद्रीय जेल में रहे और नियंत्रण रेखा के आसपास से आने वाले उग्रवादियों से मुलाकात की। वे हमसे बातचीत करना चाहते थे और हम फिर उनसे मिलने जाएंगे। वार्ताकारों से बातचीत के बहिष्कार की हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरवादी नेत सैयद अली शाह गिलानी की अपील पर प़डगांवकर ने कहा कि हमारा यह दल पहले यहां आए लोगों से अलग है।
उन्होंने कहा, आपरो शुरूआत से वार्ताकारों के बयानों पर नजर डालनी होगी। हम पहले ऎसे वार्ताकार हैं जिन्होंने कश्मीर के व्यापक समाधान के बारे में बातचीत की है। जब प़डगांवकर से पूछा गया कि क्या वे उग्रवादियों से बातचीत करेंगे, तो उन्होंने कहा, हम उग्रवादियों से बातचीत करने नियंत्रण रेखा पर नहीं जा रहे। यह हमारा कार्यक्षेत्र नहीं है, लेकिन हमने कहा है कि हम सभी से बातचीत करेंगे, जो हमसे ऎसा चाहता है। इसलिए किसी को भी क्यों छो़डा जाए।

अन्य खबरें

अन्य खबरें