तिरूवनंतपुरम। केरल में स्थानीय निकायों के लिए बुधवार को मतगणना आरंभ हो गई। शुरूआती रूझानों के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएम) से आगे चल रहा है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूडीएफ वर्ष 2005 के चुनाव में बुरी तरह पराजित हुआ था। इस बार यह त्रिशूर और तिरूवनंतपुरम निगमों में आगे चल रहा है। कोल्लम निगम में एलडीएफ फिर से कब्जा करता दिख रहा है।
कोझिकोड में मतगणना 31 अक्टूबर को होगी। पिछली बार राज्य की सभी पांच निगमों में वाम गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। इस बार यूडीएफ ने 28 और एलडीएफ ने 22 नगरपालिकाओं में बढ़त बना ली है। जिला, विकास खण्ड और ग्राम पंचायतों के नतीजे देर शाम तक आएंगे।
इस बार निगमों और नगरपालिकाओं में ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल हुआ है। राज्य में स्थानीय निकायों के लिए दो चरणों में कम्रश: 11 और 14 अक्टूबर को मतदान हुआ था। पिछली बार एलडीएफ ने 14 में से 11 जिला पंचायतों, 53 नगरपालिकाओं में से 33 और 152 स्थानीय पंचायतों में 114 पर जीत दर्ज की थी। इस गठबंधन ने 2005 में राज्य की कुल 984 ग्राम पंचायतों में से 688 पर कब्जा जमाया था।
भारत समाचार
केरल में कांग्रेस गठबंधन को बढ़त











