नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन भारत को आईटी और फार्मा के क्षेत्र में बराबरी का कारोबारी अवसर प्रदान करेगा।
वह कांग्रेस पार्टी के विदेश विभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन "चीन और भारत : 60 वर्ष का अतीत और भविष्य" के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अत्यधिक संभावनाएं हैं और उन्हें उम्मीद है कि चीन भारत को आईटी तथा फार्मा के क्षेत्र में बराबरी से कारोबार करने का मौका देगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में भारतीय कारोबारियों को चीन में बाधाओं का सामना करना प़डता है।
इस सम्मेलन को चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के एक प्रमुख नेता झो यू कोंग और कांग्रेस के विदेश विभाग के अध्यक्ष करण सिंह ने भी सम्बोधित किया।
अपने सम्बोधन में कृष्णा ने जानकारी दी कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हॉटलाइन सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी अवसर मौजूद हैं और इनका मिलकर सर्वोत्तम दोहन किया जाना चाहिए।
भारत समाचार
आईटी और फार्मा में मौजूद बाधाओं को हटाए चीन : कृष्णा











