कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कुम्बले और श्रीनाथ ल़डेंगे केएससीए का चुनाव

बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुम्बले और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के शीर्ष पदों का चुनाव ल़ड़ने का फैसला किया है।

कुम्बले जहां अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे वहीं श्रीनाथ सचिव पद के लिए चुनाव में उतरेंगे। केएससीए का चुनाव 21 नवम्बर को होना है। केएससीए के मौजूदा सचिव पूर्व टेस्ट खिल़ाडी ब्रजेश पटेल ने कहा कि कुम्बले और श्रीनाथ 2010-13 तक के लिए चुनाव ल़डेंगे। पटेल ने अपनी इच्छा से सचिव पद त्यागने की घोषणा की है। 21 नवम्बर को होने वाले चुनावों में केएससीए के 4000 सदस्य हिस्सा लेंगे। पटेल ने कहा, ""मैंने हमेशा माना है कि क्रिकेटर ही किसी क्रिकेट संघ को सही ढंग से चला सकते हैं। मैंने 12 वर्षो से केएससीए के सचिव पद पर काम किया है और अब मैं चाहता हूं कि युवा लोग इस पद की शोभा बढ़ाएं।"" भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टेस्ट खिल़ाडी राहुल द्रवि़ड तथा पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वेंकटेश प्रसाद भी 24 सदस्यीय समिति में शामिल होने के लिए उन चुनावों में हिस्सा लेंगे। पटेल की बातों पर सहमति जताते हुए कुम्बले ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि केएससीए की कमान क्रिकेटरों के हाथ में रहे, जो हमेशा पूरी निष्ठा के साथ अपना काम करते हैं। कुम्बले ने कहा, ""मैं मानता हूं कि श्रीनाथ, द्रवि़ड, वेंकटेश और मेरे लिए क्रिकेट प्रशासन में घुसने का सबसे बढि़या क्षण है क्योंकि कर्नाटक क्रिकेट अभी बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। हम इस जिम्मेदारी को संभालते हुए अपने राज्य के क्रिकेट को आगे ले जाना चाहते हैं।""  

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें