मुंबई। इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एण्ड ट्रूबो को सरकारी कंपनियों सेल और भारत एल्युमीनियम कंपनी (बाल्को) से 1,749 करो़ड रूपये के ऑर्डर मिले हैं।
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेल के इस्पात संयंत्र में एक भट्टी के निर्माण के लिए एल एण्ड टी को इटली की कंपनी पॉल वर्थ के संयुक्त उपक्रम के साथ 1,627 करो़ड रूपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में से 1,010 करो़ड रूपये एल एण्ड टी को मिलेंगे। इससे पहले यह संयुक्त उपक्रम सेल की बोकारो और विजाग इकाई में दो भियों का संवर्धन कर चुका है। इसके अलावा कंपनी को जर्मन कंपनी ऑटोटेक जीएमबीएच के साथ सेल के भिलाई संयंत्र में धातु शोधन इकाई लगाने के लिए 670.73 करो़ड रूपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को इस सौदे में से 538.29 करो़ड रूपये मिलेंगे। एल एण्ड टी को इसके अलावा छत्तीसगढ़ में बाल्को के कोरबा संयंत्र की क्षमता विस्तार के लिए 201 करो़ड रूपये का ऑर्डर मिला है।











