कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : अब बंदरों को भगाएंगे लंगूर

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद राष्ट्रमंडल खेल स्थलों से बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों को मंगाएगी। एक अधिकारी के अनुसार परिषद खेल स्थलों के आसपास से बंदरों को भगाने के लिए मौजूदा 28 के अलावा और 10 लंगूरों की व्यवस्था करेगी।
अधिकारी ने बताया, ""हमने यह अभियान तब शुरू किया जब देखा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र में, खासकर तालकटोरा इनडोर स्टेडियम और श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉम्प्लेक्स, जहां तैराकी का आयोजन होना है, ब़डी संख्या में बंदर आ गए हैं।"" उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार से वे लंगूरों की संख्या को बढ़ाकर 28 से 38 करने जा रहे हैं। ये अतिरिक्त लंगूर खेल स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों से बंदरों को खदे़ड देंगे। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अलावा दिल्ली नगर निगम ने भी सभी खेल आयोजन स्थलों से बंदरों का उत्पात खत्म करने के लिए एक विशेष दल को तैनात किया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें