कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

छात्र की मौत के बाद हंगामा, लाठीचार्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गुरूवार को 14 वर्षीय छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो जाने के बाद नाराज भी़ड ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों में तो़डफो़ड व आगजनी की। पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
जिले के खरखौंदा थाना क्षेत्र में हापु़ड-मेरठ मार्ग पर गुरूवार को साइकिल से स्कूल जा रहे कक्षा 10 के छात्र संजय कुमार को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय भी़ड ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हापु़ड-मेरठ मार्ग जाम कर दिया और ट्रक में आगजनी कर आस-पास के कुछ अन्य निजी वाहनों और सरकारी संपत्ति को अपना निशाना बनाया। खरखौंदा थाना-प्रभारी बी.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि भी़ड को तितर-बितर करने के लिए मजबूरन पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना प़डा। उन्होंने किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने से इंकार किया। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सिंह ने कहा कि फरार चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें