कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों की बैठक में लश्कर के आतंकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने असत्यापित रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को बताया कि इस वर्ष के शुरूआत में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों ने बस्तर क्षेत्र के समीप प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की बैठक में हिस्सा लिया था।

राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने बताया, ""इस साल के अप्रैल-मई में भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति की बैठक में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों ने हिस्सा लिया था। यह बैठक उ़डीसा के जंगलों में बस्तर सीमा के नजदीक हुई थी।"" साथ ही पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि बैठक से संबंधित जो सूचना मिली है, उसे सत्यापित किया जाना है। उन्होंने कहा, ""सूचना एक स्रोत से मिली है, जिसे दोबारा जांचने की जरूरत है।"" उधर, खुफिया विभाग (आईबी) के पूर्व अतिरिक्त निदेशक रंजन ने बताया, ""लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित सूचना को सत्यापित करने की जरूरत है, लेकिन नक्सलियों के बैठक में उनका शामिल होना आम बात है।"" वहीं, उच्चापदस्थ सूत्रों का कहना है कि भाकपा (माओवादी) ने बैठक में 20 पन्नों की अपनी नीति स्वीकार की है। नीति के अनुसार "हिंसा के बल" पर राजनीतिक ताकत पाने और "शत्रु सेना को भारी क्षति" पहुंचाने की योजना है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें