कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोनिया चानू को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठी शीर्ष भारतीय महिला भारोत्तोलक सोनिया चानू ने कहा कि इन खेलों में शानदार प्रदर्शन से चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए हौसला बढेगा। भारोत्तोलन के 48 किलोवर्ग में भाग लेने वाली चानू ने कहा कि हमारी तैयारियां अच्छी चल रही है और मुझे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की पूरी उम्मीद है। हमारे कोच हरनाम सिंह ने देश का गर्व बढाने के लिए हमें काफी प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में एशियाई खेल ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते है और यहां अच्छा प्रदर्शन करना नवंबर में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए महत्वपूर्ण होंगे। चानू ने कहा कि मैं खेल गांव में अच्छा महसूस कर रही हूं और यहां प्रशिक्षण सुविधाएं काफी अच्छी है। हरनाम ने कहा कि उन्हें अपने खिलाडियों से 10 से 12 पदकों की उम्मीद है। हमारे लिए मलेशिया के भारोत्तोलक मुख्य चुनौती पेश करेंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें