नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेट वेबसाइट "ईएसपीएन क्रिकइंफो डॉट कॉम" की सर्वकालिक महान टेस्ट एकादश में जगह पाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि ऎसी टीम में शामिल होना हर किसी का सपना होता है। क्रिकइंफो एकादश में जगह पाने वालों में शेन वार्न, वसीम अकरम और एडम गिलक्रिस्ट भी हैं। ये तीनों बीते दो दशकों में सक्रिय खिलाç़डयों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस सूची में तेंदुलकर एकमात्र भारतीय हैं। इसमें महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी जगह नहीं मिली है। खास बात यह है कि इस सूची में तेंदुलकर के प्रेरणा स्रोत डॉन ब्रैडमैन और विलियन रिचड्र्स भी हैं। तेंदुलकर ने इस टीम का हिस्सा होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ""इस टीम का हिस्सा होना सम्मान की बात है। काश ऎसा होता कि मैं ब्रैडमैन, सोबर्स और रिचड्र्स जैसे महान खिलाç़डयों के साथ साझेदारियां करता और टीम की रणनीति पर चर्चा करता। मेरे लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण काम होता क्योंकि इस टीम में शामिल सभी खिल़ाडी अपने दौर में सर्वश्रेष्ठ रहे हैं।"" तेंदुलकर ने कहा कि क्रिकइंफो की ड्रीम टीम में शामिल खिल़ाडी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं और इस टीम के 60 फीसदी खिलाç़डयों के साथ उन्होंने या तो क्रिकेट खेला है या फिर उन्हें खेलते देखा है। बकौल तेंदुलकर, ""मैंने मैक्लम मार्शल के साथ काउंटी में खेला है। इसके अलावा मैं रिचड्र्स के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच में खेल चुका हूं। एमआरएफ पेस अकादमी में डेनिस लिली ने मुझे गेंदबाजी की थी। इसके अलावा मैंने वसीम अकरम, शेन वार्न और एडम गिलक्रिस्ट के साथ खेला है।"" अपनी सर्वकालिक महान टेस्ट एकादश टीम के बाद वेबसाइट ने एक अन्य टीम चुनी है, जिसमें गावस्कर को जगह दी गई है। इसमें गावस्कर एकमात्र भारतीय हैं जबकि इसमें इमरान खान और मुथैया मुरलीधरन के रूप में दो अन्य एशियाई खिल़ाडी शामिल हैं।।











