रायपुर। नक्सली हिंसा से बुरी तरह प्रभावित छत्तीसगढ़ के दंतेव़ाडा जिले में पिछले नौ वर्षो में साक्षरता दर में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
राज्य सरकार ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए क्षेत्र में उसके द्वारा किए गए विकास कार्यो को इसका श्रेय दिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए एक वक्तव्य के मुताबिक दंतेव़ाडा जिले में वर्ष 2001 में साक्षरता दर 24.56 प्रतिशत थी लेकिन अब इसमें 20.63 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 45.19 प्रतिशत हो गई है। वक्तव्य के मुताबिक इसका श्रेय राज्य सरकार को जाता है जिसने पिछले दशक में कई शैक्षिक योजनाएं और परियोजनाएं शुरू कीं। जनजातीय बहुल दंतेव़ाडा नक्सलियों का मजबूत गढ़ है।











