कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उडीसा में तूफान की चेतावनी का स्तर कम किया गया

भुवनेश्वर। पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ रहे "गिरी" तूफान के म्यांमार के तटीय इलाके को पार कर जाने के बाद शनिवार को चेतावनी का स्तर कम कर दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक तूफान तेजी से कमजोर प़ड रहा है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ""पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ रहा गिरी तूफान कमजोर प़ड रहा है।"" अधिकारियों के मुताबिक "गिरी" तूफान म्यांमार से 70 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित सितवे कस्बे से शुक्रवार रात को गुजरा था। तूफान का मुख्य केंद्र सितवे से लगभग 150 किलोमीटर पूर्वोत्तर में केंद्रित था। तूफान तेजी से कमजोर हो रहा है।
"गिरी" तूफान का असर भरतीय तट पर होने की संभावना नहीं है लेकिन मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें