लंदन। एक शोध में पता लगा है कि 82 फीसदी महिलाएं घर की साफ सफाई खुद करती हैं। जबकि महज आठ फीसदी आठ पुरूष ही घरेलू कामकाज का जिम्मा संभालते हैं।
घरेलू सामान बनाने वाली एक कंपनी माइली ने एक शोध में पाया कि घर संभालने की बजाय पुरूष पैसा खर्च करने को तैयार रहते हैं। शोध के अनुसार 15 फीसदी पुरूष घर की साफ-सफाई को बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम मानते हैं। 50 फीसदी महिलाएं घर गंदा होने पर काफी बुरा महसूस करती हैं। घर की साफ-सफाई और अन्य कामों का जिम्मा पुरूष महिलाओं के लिए ही मानते हैं। पुरूष घरेलू काम करने के बजाय पैसा खर्च करनेको तैयार रहते हैं।
भारत समाचार
पुरूष घर संभालने की जगह पैसा खर्च करने को तैयार











