नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) ने लगातार पांचवीं बार विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली मुक्केबाज एमसी मैरीकोम को मंगलवार को एक लाख रूपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित मैरीकोम की प्रायोजक हर्बललाइफ इंडिया ने भी इस अवसर पर उन्हें दो लाख रूपए दिए। मैग्नीफिर्शे मैरी के नाम से मशूहर मणिपुर की इस मुक्केबाज ने ब्रिजटाउन के बारबडोस में हुई विश्व चैम्पियनशिप के 48 किग्रा फ्लाइवेट वर्ग फाइनल में रोमानिया की स्टेलुटा डुटा को 16-6 से हराकर ऎतिहासिक पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मैरीकोम मणिपुर पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक पद पर कार्यरत है। मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने कहा कि मैरीकोम युवाओं के लिए एक आदर्श बनकर उभरी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे मणिपुर में उत्सव का माहौल है। मैरीकोम को यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में चेक देकर सम्मानित किया गया, जिसमें उनके प्रायोजक हर्बलइाफ और आईओस के अलावा आईबीएफ महासचिव कर्नल पीकेएम राजा और उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह मौजूद थे।
भारत समाचार
मैरीकोम को सम्मानित किया











