जालंधर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में चार गुणा 400 मीटर रिले में 52 साल बाद देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली मंजीत कौर को पंजाब पुलिस में पदोन्नति देते हुए उपाधीक्षक नियुक्त किया गया। पुलिस दिवस के समारोह में जालंधर पहुंचे पंजाब सरकार के गृह मंत्री सूखबीर बादल ने यहां इसकी घोषणा की। बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस में निरीक्षण के पद पर जालंधर में तैनात मंजीत कौर को पुलिस उपाधीक्षक के रूप में पदोन्नति दी गई है। बादल ने कहा कि उन्होंने मंजीत के विदेश में प्रशिक्षण पर खर्च के लिए 25 लाख रूपए दिए थे। मंजीत ने कहा कि विशेष प्रशिक्षण के बिना वह यह पदक नहीं जीत सकती थी।
भारत समाचार
मंजीत कौर को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया











