मुंबई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और शिव सेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी की सोमवार को लीलावाती अस्तताल में हुई एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया, ""जोशी की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी सफल तरीके से हो गई।"" सांस और फेफ़डा रोग के विशेषज्ञ जलील पार्कर ने कहा कि जोशी का एंजियोप्लास्टी करने में एक घंटे का समय लगा। पार्कर ने कहा, ""जोशी ठीक हैं। उनको ह्वदय संबंधी बीमारी की शिकायत थी और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"" वर्ष 1995 से 99 के दौरान 73 वर्षीय जोशी शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। जोशी केंद्र सरकार में भी भारी उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं और उन्हें वर्ष 2002 में लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था।
भारत समाचार
जोशी ठीक हैं एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी सफल











