नई । बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी अपनी नई हास्यप्रधान फिल्म "दस तोला" में सुनार की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म लोककथाओं से प्रेरित है। "दस तोला" एक छोटे लेकिन अनूठे शहर सोनापुर की कहानी है, जहां एक स्थानीय सुनार शंकर (मनोज) अपने प़डोसी की बेटी सुवर्णलता (आरती छाबरिया) से बेहद प्यार करने लगता है। सुवर्णलता के पिता दया शास्त्री (दिलीप प्रबाहवल्कर) को इससे कुढ़न होती है। शास्त्री अपनी बेटी के लिए दुबई से एक उपयुक्त दूल्हा खोजना चाहता है और विवाह में उसे सोने से लादना चाहता है। दूसरी ओर सोने के दिल वाला शंकर अपने प्रेम की बाधाओं को दूर करने की कोशिश करता है। नवोदित निर्देशक अजॉय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सिद्धार्थ मक्क़ड, गोविंद नामदेव, असरानी, निनाद कामथ, भारती अचरेकर और पल्लवी शारदा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
भारत समाचार
दस तोला में सुनार की भूमिका निभाएंगे मनोज





















