कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों का आज से 48 घंटे का बंद, थाने पर हमला, दो शहीद

पटना/भुवनेश्वर/कोलकाता। नक्सलियों की ओर से सात राज्यों में सोमवार से शुरू हुए बंद के पहले दिन ही नक्सलियों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर हमले किए हैं। इनमें दंतेव़ाडा क्षेत्र में एक थाने पर किए गए हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
नक्सलियों ने पहला हमला झारखंड के पारसनाथ और हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के बीच किया, जहां तीन मीटर तक रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उ़डा दिया गया। यह विस्फोट करमबाग हॉल्ट स्टेशन के पास देर रात करीब दो बजे किया गया। इससे दिल्ली-हाव़डा रूट पर दिल्ली की ओर जाने वाला अपरूट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, मगर इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। देरी से चल रही ट्रेनों में कालका-हाव़डा मेल, पुरी-नीलांचल एक्सप्रेस, हाव़डा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस शामिल हैं। यह धमाका इतना जबर्दस्त था कि उसी समय दूसरे ट्रैक पर वहां से गुजर रही एक मालग़ाडी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद धनबाद रेलवे प्रभाग के अधिकारियों की देखरेख में ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। नक्सलियों ने दूसरा हमला आज त़डके करीब पांच बंजे दंतेव़ाडा से लगभग 90 किलोमीटर दूर भ”ाी पुलिस चौकी पर किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और सात पुलिसवाले घायल हो गए। खबरों के मुताबिक हमलावर नक्सलियों की संख्या करीब पचास थी। इस घटना का अभी विस्तृत विवरण नहीं मिला है। बंद के दौरान अपने साथियों को एकजुट करने के लिए पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों ने इलाके में पोस्टर भी लगाए थे, जिनमें नक्सलियों को संदेश दिया गया था, हम अपने नेता आजाद की मौत का बदला लेकर रहेंगे और जन मिलीशिया इसके लिए तैयार रहे।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें