नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खेल मंत्री मार्क अरबिब ने कहा है कि भारत ने बेहद शानदार तरीके से राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह आयोजित करके सभी अपेक्षाओं और आशाओं से बेहतर परिणाम दिया है।
अब भारत को ओलंपिक खेल आयोजित करने के बारे में सोचना चाहिए। अरबिब ने कहा कि मैं भारतीय संस्कृति को पसंद करता हूं इसलिए मैं काफी आशान्वित था, लेकिन उन्होंने मेरी अपेक्षाओं और आशाओं से बेहतर परिणाम दिया है। यह काफी दिलचस्प था। इसलिए सभी को बधाई। उम्र में काफी युवा खेल मंत्री ने कहा किउद्घाटन समारोह बेहद शानदार विविधता से भर और रचनात्मक रहा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह के मौके पर भारतीय संस्कृति का बेहतरीन नमूना पेश किया गया। सभी आस्ट्रेलियाई खिलाडिों की तरफ से मैं कहना चाहूंगा कि यह वाकई अदभुत था।





















