नई दिल्ली। देश की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 20.23 प्रतिशत घटकर 465.4 करो़ड रूपए हो गया है।
पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 583.5 करो़ड रूपए था। कंपनी ने एक बयान में कहा, ""मुनाफे में कमी कच्चो माल की कीमतों में वृद्धि, रायल्टी बढ़ने और अन्य आय में कमी के चलते हुई है। इसके अलावा यूरोपीय अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते कंपनी का यूरोप को होने वाला निर्यात घटा है।"" इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल की इसी तिमाही के 6,340.2 करो़ड रूपए की तुलना में 27 प्रतिशत बढ़कर 8,050.7 करो़ड रूपए हो गई है। इस तिमाही में कंपनी ने कुल 2,83,324 गाç़डयां बेची हैं पिछले साल के मुकाबले यह 25 प्रतिशत ज्यादा हैं। कंपनी ने 40,437 गाç़डयों का निर्यात किया है। इस तिमाही में कंपनी ने 26 नए शोरूम खोले हैं। अब कंपनी के शोरूमों की संख्या 577 शहरों में 828 हो गई है।





















