जॉजटाउन (बारबाडोस)। भारतीय मुक्केबाज एम.सी. मैरी कोम ने महिलाओं की छठी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। करेबियाई शहर ब्रिजटाउन में मैरी कोम ने शनिवार को 48 किलोग्राम की स्पर्धा में रोमानिया की स्टेल्यूटा डूटा को 16-6 से पराजित किया। विश्व चैम्पियनशिप स्तर की प्रतियोगिता में मैरी कोम का यह पांचवां स्वर्ण पदक है। जीत के बाद भावुक मैरी कोम ने कहा, ""मैं अपने पति और प्रायोजक का धन्यवाद करती हैं जिन्होंने मुझे पूरा सहयोग दिया और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। आज मैं बहुत खुश हूं। "" इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने फिलीपींस की एलिस केट को 8-1 से पछ़ाडकर फाइनल में जगह पक्की की थी। दो बच्चाों की मां कोम के लिए सेमीफाइनल मुकाबला बेहद आसान रहा था। इस चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली कोम इकलौती भारतीय थीं। फाइनल मुकाबले से पहले कोम ने कहा था, ""मैं यहां तक पहुंचकर बहुत खुश हूं। मैं इस बार स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगी। परंतु इस बारे में मैं ज्यादा नहीं सोच रही हूं क्योंकि मुझे अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना है। अगर मैं सही खेलंूगी तो जरूर जीतूंगी।""
भारत समाचार
मैरी कोम बनीं विश्व चैम्पियन











