कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सभी देशों के खिल़ाडी फिक्सिंग में शामिल: लतीफ

मेलबर्न। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि सिर्फ पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के खिल़ाडी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं।

उन्होंने दावा किया कि कुछ मैचों की पटकथा तो फिल्मों की तरह लिखी होती है। पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट और 166 एकदिवसीय मैच खेलने वाले लतीफ ने 1994 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। समाचार पत्र दि एज ने लतीफ के हवाले से कहा है, ""सामान्यत: लोग यही समझते हैं कि सिर्फ पाकिस्तानी खिल़ाडी ही स्पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं लेकिन मैंने इन सबको बहुत करीब से देखा है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सभी देशों के खिल़ाडी ऎसा करते हैं।"" उन्होंने कहा, ""खेल के दौरान पासा पलटने और अधिक से अधिक लाभ कमाने के चतुराई भरे तरीके हैं। उदाहरण के तौर पर कुछ मैचों की पटकथा फिल्मों की तरह लिखी होती है। मसलन फलां सत्र या फलां ओवर में कितने रन बनाने हैं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें