कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मर्सीडीज ने उतारी कैब्रियोलोट

नई दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सीडीज बेंज ने मंगलवार को भारत में एयरकैप तकनीक वाली ई-क्लास कैब्रियोलोट पेश की। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64.5 लाख रूपए है। चार सीट वाली नई कार ई-क्लास श्रेणी की सातवी कार है। सिर्फ एक बटन दबा कर आप इसे ओपन कार में कन्वर्ट कर सकते है। कैबरियोलेट के लांच के अवसर पर मर्सिडीज बेज इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विल्फ्रेड ऑल्बोर ने कहा कि इस नई लांच के बाद ग्राहको के पास ई-क्लास में ज्यादा ऑप्शन हो गए है। ई-क्लास में पहले से ही मर्सिडीज की दो कारे ई-क्लास सलून और ई-क्लास कूपे मौजूद है। यानी कैबरियोलेट ई-क्लास में तीसरी वैरिएंट है। कंपनी को उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों को यह बहुत पसंद आएगा। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पर मात्र 20 सैंकेंड में इस कार कार की सॉफ्ट टॉप को एक टच बटन के माध्यम से खोला जा सकता हैै और खुले आसमान में कार चलाने का आनंद उठाया जा सकता है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें