कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोलकाता: मेट्रो ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतरीं

कोलकाता। मेट्रो ट्रेन के दो डिब्बे पटरे से उतर गए। हालांकि दुर्घटना में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
सुबह का समय होने के कारण काफी संख्या में लोग इसमें सवार थे। पटरी से उतरा बोगियों में सवार यात्रियों को धीरे-धीरे निकालकर नजदीकी स्टेशन पर पहुंचाया जा रहा है। मेट्रो हर दिन करीब पांच लाख यात्रियों को शहर के दक्षिणी इलाके गरिया बाजार से उत्तरी छोर दमदम तक ले जाती है।
सूत्रों के मुताबिक सुबह 9.10 बजे जब ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंचने वाली थी, उसी समय मैट्रो की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। किसी विदेशी सलाहकार या विदेशी ठेकेदार की मदद के बिना भारतीय रेल के इंजीनियरों ने इसका निर्माण किया था।
मैट्रो मार्ग का ज्यादातर हिस्सा समुद्र तल से नीचे है। कोलकाता मैट्रो की शुरूआत 3.4 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले पाचं स्टेशनों से हुई थी। अब मैट्रो के 21 स्टेशन हैं, जो 22.28 किलोमीटर क्षेत्र में फैले हैं। जहां दिल्ली मैट्रो का विस्तार हो रहा है वहीं देश की पहली भूमिगत मैट्रो रेल सेवा का बिना किसी शोर-शराबे के पिछले 26 वर्षो से काम कर रही है।
कोलकाता में समय की पाबंदी और तेज गति से चलने वाली मैट्रो कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाती है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें