कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोन 7 श्रंखला पेश की

लंदन। इलेक्ट्रोनिक सामान और कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर निर्माता कम्पनी एप्पल के आईफोन की सफलता को देखते हुए उसकी प्रतिद्वंद्वी कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी स्मार्टफोन की एक नई शृंखला पेश की है।

कम्पनी चाहती है कि उसका नया ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज फोन 7 (डब्ल्यूपी 7) उसके मोबाइल व्यापार को एप्पल, गूगल और अन्य कम्पनियों से कहीं आगे ले जाए। गूगल ने एंड्रॉइड फोन सॉफ्टवेयर बनाया था। नए उत्पाद को जारी करने के लिए न्यूयार्क में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख स्टीव बामर ने कहा कि हर कोई विंडोज फोन की झलक देख सकेगा और कहेगा कि यह फोन प्रतिनिधित्व कर सकता है। समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक दुनिया की सबसे बडी सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट को उम्मीद हैकि वह अपने नए फोन के निर्माण से हैंडसेट बनाने में सैमसंग, एलजी, एचटीसी और डेल जैसी कम्पनियों को पीछे छोड देगी। नए फोन सबसे पहले ब्रिटने के टी- मोबाइल नेटवर्क और अमेरिका के एटी एंड टी पर मिलेंगे। बाद में 30 देशों के करीब 60 मोबाइल ऑपरेटर्स के पास ये उपलध रहेंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें