नई दिल्ली। देश में जुलाई महीने में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 65.24 करो़ड हो गई है। जुलाई महीने में 1.69 करो़ड लोग नए मोबाइल उपभोक्ता बने हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) के मुताबिक मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या जून महीने के 63.55 करो़ड से बढ़कर जुलाई में 65.24 करो़ड हो गई। जबकि लैंडलाइन फोन सहित कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 68.83 करो़ड हो गई। जुलाई में भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 26 लाख की वृद्धि के साथ कुल 13.92 करो़ड हो गई। रिलायंस कम्युनिकेशन के ग्राहकों में इस महीने 25 लाख की वृद्धि हुई इसके कुल ग्राहकों की संख्या 11.33 करो़ड हो गई। जबकि वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या 24 लाख की वृद्धि के साथ 11.14 करो़ड हो गई। आंक़डो के मुताबिक देश में ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या में जून महीने के 94.5 लाख ग्राहकों से बढ़कर जुलाई में 97.7 लाख ग्राहक हो गई।
भारत समाचार
देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 65 करो़ड से ज्यादा हुई











