कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोहाली टेस्ट : भारतीय टीम पर मंडराया हार का संकट

मोहाली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन मंगलवार को 216 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम के आठ बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके हैं।
वी. वी. एस. लक्ष्मण 25 और ईशांत शर्मा बिना खाता खोले नाबाद थे। चौथे दिन के स्कोर चार विकेट पर 55 रन से आगे खेलते हुए सचिन और जहीर खान ने संभलकर शुरूआत की।
परंतु नाइटवाचमैन की भूमिका में उतरे जहीर लंबे समय तक संयम नहीं रख सके और नाथन हॉरिट्ज की गेंद पर स्लिम में माइकल क्लार्क को कैच थमा बैठे। जहीर ने 10 रन बनाए और सचिन के साथ पांचवे विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी की। जहीर के जाने के बाद सचिन के विकेट के रूप में आस्ट्रेलियाई टीम को ब़डी कामयाबी मिली।
पहली पारी में शानदार 98 रनों की पारी खेलने वाले सचिन दूसरी पारी में 38 के निजी स्कोर पर डॉग बोलिंगर का शिकार बन गए। उनके आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दुर्भायपूर्ण ढंग से रनआउट हो गए। धौनी महज दो रन ही जो़ड सके। भारतीय टीम को आठवां झटका हरभजन सिंह के रूप में लगा। हरभजन बोलिंगर की गेंद पर स्लिप में लपके गए।
भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 127 रन बनाए हैं और उसे जीत के लिए अभी भी 89 रनों की दरकार है। यह चुनौती बेहद मुश्किल है क्योंकि भारतीय टीम के पास महज दो विकेट बचे हैं। वैसे चौथे दिन ही भारतीय टीम को वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रवि़ड और सुरेश रैना के रूप में चार अहम झटके लग गए थे। आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों की चुनौती पेश की है। भारतीय गेंदबाजों ने चौथे दिन आस्ट्रेलियाई की दूसरी पारी 192 रनों पर समेट दी। पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जहीर ने दूसरी पारी में भी चमके। उन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ईशांत ने भी 34 रन देकर तीन विकेट झटके। हरभजन सिंह को दो और प्रज्ञान ओझा को एक विकेट मिला। तीसरे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 428 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 405 रन बनाए थे। इसमें सचिन तेंदुलकर के 98 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिन के अलावा भारत की ओर से सुरेश रैना ने 86 और राहुल द्रवि़ड 77 रनों का योगदान दिया। खेल के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग ने 54 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने 64 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा नॉथन हॉरिट्ज और डॉग बोलिंगर ने भी दो-दो विकेट चटकाए। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 428 रन बनाए थे। मेहमान टीम की ओर से वाटसन ने सर्वाधिक 126 और टिम पैन ने 92 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने 71 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जहीर खान ने 30 ओवरों में 94 रन खर्च किए और पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा इस मैच में हरभजन सिंह ने भी 114 रन देकर तीन विकेट लिए। एक विकेट ओझा के नाम रहा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला