लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) केंद्र सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए संचालित यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (यूएचआईएस) में ग़डब़डी की तीन और बीमा कंपनियाें के खिलाफ जांच करेगी।
इससे पहले सीबीआई ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के जरिए चलाई जा रही यूएचआईएस स्कीम में ब़डे पैमाने पर ग़डब़डी की शिकायताें के बाद गत मंगलवार को कंपनी के लखनऊ और वाराणसी स्थित दफ्तराें में एक साथ छापेमारी कर 105 फर्जी मामले पक़डकर करीब 30 लाख रूपये के सरकारी धन के गबन को उजागर किया। सीबीआई सूत्राें के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यूएचआईएस स्कीम चलाने वाली तीन अन्य बीमा कंपनियाें ने भी इस योजना में ब़डे पैमाने पर ग़डब़डी की है। अपात्र लोगाें को बीपीएल कार्ड धारक बताकर उनको स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिए गए। यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में बीपीएल कार्ड धारक को सौ रूपये प्रति वर्ष जमा करना होता है जबकि 300 रूपये केंद्र सरकार देती है और कार्ड धारक का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। बीमाधारक को 30 हजार रूपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होता है।











