कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पडरौना नगर में दो भाई आत्महत्या की धमकी देकर जिला प्रशासन से नौकरी की मांग कर रहे हैं।
दोनों भाइयों ने एक हफ्ते के अंदर अलग-अलग चीनी मिलों की चिमनियों पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर प्रशासन को सकते में डाल दिया है। ये दोनों भाई अनुसूचित जाति से हैं और उनका पेशा भ़ाडे पर साफ-सफाई करना है। पडरौना चीनी मिल बाजार व़ाडी टोला के ये दोनों युवक आपस में झग़डते रहते हैं। एक हफ्ते के दौरान पहले छोटे भाई दिलीप ने पडरौना चीनी मिल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी और प्रशासन से नौकरी मांगी। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने उसे चिमनी से उतरवाया और नौकरी का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ शुक्रवार को उसके ब़डे भाई विनोद ने कठकुइयां चीनी मिल की चिमनी पर चढ़कर नौकरी की मांग मनमाने के लिए प्रशासन पर दबाव डाला। सदर उपमंडल अधिकरी महेंद्र वर्मा ने उसे उतरवाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसे उतारने में कामयाब नहीं मिली थी।
भारत समाचार
चिमनियों पर चढ़कर नौकरी मांगी











