कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गिल ने मैरीकोम को बधाई दी

नई दिल्ली। केन्द्रीय खेलमंत्री एमएस गिल ने रविवार को विश्व चैपियन में लगातार पांचवां स्वर्ण पदक जीतने वाली स्टार मुक्केबाजी एमसी मैरीकोम को दुर्लभ प्रतिभा बताते हुए बधाई दी।
गिल ने अपने संदेश में कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैरीकोम ने लगातार पांचवी बार विश्व चैपियनशिप खिताब जीता। उनका दुर्लभ रिकार्ड है। मणिपुर में कई महान खेल प्रतिभाएं है और मैरीकोम सर्वश्रेष्ठ है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। बारबडोस में कल रोमनिया की स्टेलुटा डुटा को फाइनल में बाउट में हराकर मैरीकोम ने यह इतिहास रचा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें