मुंबई। मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहार की तैयारियों पर करो़डों रूपये खर्च किए गए हैं।
उत्सव के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त को देखते हुए 16,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पर्व की शुरूआत गणेश चतुर्थी (शनिवार) से होगी और इसका समापन 22 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी से होगा। इस दिन गणेश भगवान की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस साल बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी), मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए), अन्य सहयोगी एजेंसियां और गैर सरकारी संगठन गणेश उत्सव का भव्य और ब़डे पैमाने पर आयोजन कर रहे हैं। गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर आठ करो़ड रूपये खर्च किए गए हैं। बीएमसी ने सफाई, सुरक्षा, स़डक यातायात, विसर्जन की सुविधा और पहरेदारी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। अगले तीन दिन दिनों के लिए रास्ते के बदलाव की कोई योजना नहीं है।
एक यातायात अधिकारी ने बताया, ""हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत प़डने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे।"" गौरतलब है कि यहां गणेश चतुर्थी अधिकतर परिवारों में मनाया जाता है। लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के दौरान आजादी की ल़डाई को लेकर लोगों को संगठित करने के लिए स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक ने ब़डे पैमाने पर गणेश उत्सव के आयोजन को बढ़ावा दिया। तिलक गणेश भगवान की ब़डी मूर्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते थे। यह उत्सव इस तरह शुरू क्या हुआ बाद में गणेश उत्सव ब़डे पैमाने पर मनाया जाने लगा। अधिकारी ने बताया, ""उत्सव के दौरान और विसर्जन के दिन लोगों के बीच एक सूचना पुस्तिका वितरित की जाएगी।"" अधिकारी ने कहा, ""हमने अतिरिक्त रूप से भी 3,000 पुलिसकर्मियों का भी इंतजाम किया है। इनमें राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के भी जवान तैनात होंगे।""











