कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गडकरी ने दी मुंडा को बधाई

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अर्जुन मुंडा को झारखंड का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के मौके पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने यह सफाई भी पेश की है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर नागपुर स्थित उनके घर में आयोजित कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते वह उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले सके।

मुंडा के शपथ लेने के चंद घंटो बाद गडकरी ने एक पत्र जारी कर मुंडा को बधाई देने के साथ-साथ अपनी यह सफाई पेश की। पत्र में गडकरी ने कहा, ""झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनने पर म्ौं आपको बधाई देता हूं। मैं आपके शपथ ग्रहण समारोह में जाने का इच्छुक था लेकिन नागपुर स्थित मेरे घर में गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम होने की वजह से इसमें शरीक नहीं हो सका। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"" गडकरी ने यह उम्मीद भी जताई कि मुंडा मजबूत, स्थाई और प्रभावी सरकार देंगे तथा प्रदेश की जनता खासकर जनजातीय समुदाय की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि मुंडा के शपथ ग्रहण समारोह में न तो पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ही पहुंचे और न ही पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें