मालाप्पुरम (केरल)। केरल में छे़डछ़ाड के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गए कालीकावू थाने के पुलिस उपनिरीक्षक की रविवार को आरोपी ने हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक पुलिस उपनिरीक्षक विजयकृष्णन जब पांच अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी मुजीब के घर उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो उसने पुलिस टीम के साथ बहस की और विजयकृष्णन पर दो बार गोली चलाकर फरार हो गया। गोली विजयकृष्णन के सीने और गले में लगी। उन्हें नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तो़ड दिया। राज्य के गृह मंत्री कोडियरी बालाकृष्णन ने राज्य के पुलिस प्रमुख जैकब पुन्नूज को घटनास्थल का दौरा करने को कहा है। बालाकृष्णन ने कहा, ""यह एक गंभीर अपराध है। ऎसे तत्वों के लिए हमारे राज्य में कोई जगह नहीं है। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सरकार विजयकृष्णन के परिवार को हर संभव सहायता मुहैया कराएगी।""
भारत समाचार
आरोपी ने की पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या











