गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। घोघवा चौराहे के पास किन्ही अज्ञात व्यक्तियों ने सहकारी समिति के सचिव की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आज बताया कि साधना सहकारी समिति के सचिव कमलदेव यादव (46) की बुधवार रात घर लौटते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे संपति विवाद होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों को पक़डने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।
भारत समाचार
सहकारी समिति सचिव की गोली मार कर हत्या











