कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

केरल में ईद की धूम

तिरूवनंतपुरम। केरल में शुक्रवार सुबह जब लोग ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-फितर की विशेष नमाज के लिए इकट्ठा हुए तो रिमझिम बारिश की फुहारे प़ड रही थीं लेकिन इसके बावजूद यहां ईद के आयोजनों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
राजधानी तिरूवनंतपुरम में बारिश के कारण नमाज में देरी हुई जबकि कोçच्चा और कोझिकोड में कई स्थानों ऎन मौके पर स्थान बदलना प़डा। राज्य के मुस्लिम बहुल जिलों में मलाप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में ब़डे पैमाने पर ईद के आयोजन हुए। राज्य की 3.2 करो़ड की आबादी का 24 प्रतिशत हिस्सा मुसलमान हैं। ईद के समारोहों में विशिष्ट हस्तियां भी शामिल हुईं। मलयालम के सुपरस्टार ममूटी कोच्चि की एक ईदगाह में सुबह की नमाज के लिए पहुंचे। बौछारों ने दुबई और अबु धाबी से ईद मनाने के लिए आने वाले यात्रियों को भी मायूस किया । बारिश के कारण उनकी उ़डानें कोझिकोड की बजाए तिरूवनंतपुरम पहुंचीं। केरल में शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है जबकि देश के ज्यादातर हिस्सों में यह पर्व शनिवार को मनाया जाएगा।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें