कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सपा से निमंत्रण पर बहरे की तरह करूंगा बर्ताव: अमर

तिरूवनंतपुरम। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने कहा है कि यदि उन्हें पार्टी में वापसी का निमंत्रण मिलता है तो वे "बहरे और गूंगे" व्यक्ति की तरह बर्ताव करेंगे।

मलयालम फिल्म "बाम्बे मित्तई" के प्रीमियर में शामिल होने यहां पहुंचे सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री डिम्पल कपाडिया के साथ एक छोटी भूमिका निभाई है। यह पूछे जाने पर कि यदि सपा आजम खान की तरह उन्हें भी पार्टी में वापस आने का न्योता देती है तो वह क्या करेंगेक् इस पर सिंह ने कहा कि "उन्हें बुलावे की कोई उम्मीद नहीं है।" उन्होंने कहा, ""फिर भी यदि मुझे वापसी का निमंत्रण मिलता है तो मैं बहरे और गूंगे व्यक्ति की तरह पेश आऊंगा।"" सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मतभेद के कारण अमर सिंह ने गत जनवरी में पार्टी के महासचिव पद सहित अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया था। राजनीतिक भविष्य के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ""राजनीति कोई टेस्ट ट्यूब नहीं है। राजनीति में कुछ भी हो सकता है, इसमें कुछ भी असंभव नहीं है।""

अपनी पहली मलयालम फिल्म के बारे में सिंह ने कहा कि वे केरल से भावनात्मक रूप से जु़डे हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके दोनों गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था, तब केरल का रहने वाले उनका वाहन चालक अपना एक गुर्दा उन्हें देने के लिए तैयार हुआ।   

अन्य खबरें

अन्य खबरें