कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अगले छह महीने रहेगी नई नौकरियों की बहार

नई दिल्ली। आगामी छह महीनों में भारतीय कंपनियों में नौकरियों की बहार रहने की उम्मीद है। साल के अंत तक विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति गतिविधियों में 30 प्रतिशत तक इजाफा होगा।
केली सर्विसेज ने यह जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, आने वाले महीनों में बैंकिंग, आईटी और एफएमसीजी क्षेत्रों में जमकर नई नियुक्तियां होगी। केली सर्विसेज के प्रबंध निदेशक कमल करांत ने कहा, हमने सात-आठ क्षेत्रों के बारे में अध्ययन किया। इन क्षेत्रों में औसतन नियुक्ति गतिविधियों में 30 प्रतिशत का इजाफा होगा। अगले छह माह के दौरान नियुक्तियों का दौर चलेगा। केली सर्विसेज ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति तथा वेतन पर अध्ययन रिपोर्ट जारी की। इसका मकसद विभिन्न संगठनों को अपने श्रमबल के लिए योजना बनाने में मदद करना है। अध्ययन के अनुसार, बैंकिंग, आईटी और एफएमसीजी क्षेत्रों में मध्य वरिष्ठ स्तर तथा फ्रेशर्स के लिए काफी नौकरियां होगी। बैंकिंग और आईटी उद्योग में इस साल, पिछले वर्ष की तुलना में नियुक्तियों में 40 से 50 प्रतिशत का इजाफा होगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें