पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बोध गया में भूटान के प्रधानमंत्री लयोंपो जिग्मी वाई थिंले से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में बौद्ध सर्किट के विकास पर चर्चा हुई। भूटानी प्रधानमंत्री को बोध गया में शनिवार को हुई महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (एमएसआई) की वार्षिक बैठक में तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया, ""राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ते दबाव को नजरअंदाज करते हुए नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए बोध गया का दौरा किया।"" एमएसआई के उप महासचिव ने बताया कि थिनले अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को एमएसआई की आम बैठक में हिस्सा लेने के लिए बोध गया पहुंचे थे।
भारत समाचार
भूटान के प्रधानमंत्री से मिले नीतीश











