नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा पेट्रोल और डीजल की बढी कीमते वापस नही ली जाएगी। प्रधानीमंत्री ने कहा पेट्रोल और डीजल की बढी कीमतों से लोगों को परेशानी तो होगी मगर भविष्य में इससे फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने यह बयान सऊदी अरब से आते समय दिया। उन्होंने बजट के दौरान सदन से विपक्ष के वॉक आउट को भी गलत बताया। भारतीय अर्थव्यवस्था में इतना सामथ्र्य है कि वो तेल की कीमते बढने के बावजूद महंगाई नही बढने देंगी। तेल की कीमतों में इजाफे का होल सेल मार्केट में सिर्फ 0.40 प्रतिशत ही प्रभाव पडेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भविष्य को लेकर आगे तक चलना है अगर हम घाटे वाली नीतियां अपनाते रहे तो हम लोगों को महंगाई से नहीं बचा पांएगे।