कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नोकिया का नया स्मार्टफोन एन-8

नई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी नोकिया ने स्मार्टफोन एन-8 की सप्लाई शुरू कर दी। यह फोन अगले हफ्ते से बाजार में मिलने लगेगा।
कंपनी ने गुरूवार को कहा, बाजार आने से पहले प्री बुकिंग वाले ग्राहकों को इसकी आपूर्ति की जाएगी। इसकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के साथ ही नोकिया प्राइओरिटी स्टोर के माध्यम से की जाएगी। कंपनी ने हालांकि इसकी कीमत नहीं बताई, लेकिन उसने कहा है कि इसके लिए ग्राहकों को दो हजार रूपए जमा कराने होंगे। माना जा रहा है कि नोकिया ने एप्पल के आईफोन को चुनौती देने के लिए यह फोन पेश किया है। इस तरह का फोन लाने में उसे तीन साल लग गए। कंपनी को इस फोन से काफी उम्मीदें है। इससे कंपनी अपनी तीसरी और चौथी तिमाही में अपना लाभ बढा सकती है। नोकिया के एन-8 की महत्वपूर्ण सुविधाएं:
ऎनडाइज अल्युमीनियम बॉडी।
12 मेगापिक्सेल कैमरा कार्ल जेइस के 28 एमएम लेन्स के साथ, जेनेन फ्लैश, मकैनिकल शटर।
16 जीबी मेमोरी जिसे 16 जीबी और बढाया जा सकता है।
यूएसबी आन द गो कनेक्टिविटी के साथ वाईफाई, 3जी कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 3.0  

अन्य खबरें

अन्य खबरें