कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन के मुरीद हुए गुरू ग्रेग चैपल

मेलबोर्न। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कटु आलोचनाओं के लिए कभी सुर्खियों में रह चुके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और भारतीय कोच ग्रेग चैपल भी अब सचिन के मुरीदों की फेहरिस्त में शुमार हो गए है। चैपल ने स्वीकार किया कि सर डॉन ब्रेडमैन के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के दावेदारों में सचिन सबसे ऊपर है। उन्होंने माना कि सचिन में वह ताकत है जिसकी बदौलत वे 40 की उम्र पार कर जाने के बाद लगातार खेलते रह सकते है।
चैपल ने कहा, सचिन ने जो दोबारा वापसी की है, उससे तो यही लगता है कि वे अभी नौजवान है। हालांकि उम्र बढने के साथ आपकी सोच भी बूढी हो जाती है। इस समय खिलाडी अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए युवा खिलाडियों के सहयोग पर निर्भर करते है, लेकिन सचिन के साथ ऎसा नहीं है। ज्यादातर बढिया क्रिकेटरों से कहीं अधिक गंभीर सोच सचिन के पास है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें