कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उमर ने सुरक्षा पर राज्यपाल से बात की

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने शुक्रवार को यहां राज्य की सुरक्षा स्थिति पर बातचीत की।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच डेढ़ घंटे की यह बैठक नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ में आई तेजी और उससे उपजे खतरे के मद्देनजर हुई है। राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू स्थानांतरित होने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच यह पहली बैठक है। जम्मू में राजधानी का स्थानांतरण आठ नवंबर को हुआ। सूत्रों ने बताया कि एकीकृत मुख्यालयों के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने में जुटे हैं। उन्होंने अपनी जानकारियों से राज्यपाल को अवगत कराया। दोनों के बीच आतंकवाद के खिलाफ रणनीति पर भी चर्चा हुई।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें